Nhm Employees Angry Over Salary Discrepancy Demand Inclusion In Upcos
वेतन विसंगति पर NHM के कर्मचारी नाराज, UPCOS में जोड़ने की मांग
Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ
नैशनल हेल्थ मिशन (NHM) में आउटसोर्सिंग और संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने यूपी आउटसोर्स सेवा निगम ( UPCOS ) से जोड़कर उन्हें भी निगम की सुविधाएं देने की मांग शुरू कर दी है। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की तरफ से अपर मुख्य सचिव, मुख्य सचिव और सीएम को पत्र भेजा गया है। संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश कुमार उपाध्याय के मुताबिक NHM में करीब 98 हजार संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी हैं। इनमें करीब 13 हजार आउटसोर्स कर्मचारी हैं। एक ही पद पर तैनात कर्मचारियों के बीच वेतन, भत्ते और सुविधाओं को लेकर काफी अंतर है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और सचिवालय प्रशासन की मानें तो यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की सेवा शर्तें केवल यूपी के सरकारी विभागों पर ही लागू होती हैं। NHM की योजनाएं केंद्र सरकार से चलती हैं।
पद एक लेकिन कहीं 13000 तो कहीं 18000 वेतन : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश कुमार शुक्ला ने NHM में भी UPCOS की तरह एक पद पर एक समान वेतन की मांग उठाई है। मुख्य सचिव को भेजे पत्र में उन्होंने NHM के तहत चल रही अगल अलग योजनाओं में एलटी के लिए अलग-अलग वेतन पर सवाल उठाया। योगेश के मुताबिक NHM में NUHM के तहत तेनात लैब टेक्निशन को केवल 13 हजार रुपये महीना वेतन मिलता है, वहीं PM Bhim के तहत तैनात लैब टेक्निशन का वेतन 24,000 है।