Akhilesh Yadav Launches New Blue Dress For Chhatrasabha Student Awareness Campaign To Begin
छात्रों के बीच पहुंचेंगे, शुरू होगा जागरूकता अभियान: अखिलेश
Contributed by: anand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : समाजवादी पार्टी की फ्रंटल विंग समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारी अब नई ड्रेस में दिखाई देंगे। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रसभा के पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए नई नीली ड्रेस लॉन्च की। पार्टी ऑफिस में छात्रसभा के कार्यकर्ता नीली टीशर्ट, नीली जींस और लाल टोपी में नजर आए। अब यही ड्रेस छात्रसभा की ऑफिशल ड्रेस होगी।
अखिलेश ने कहा कि नीला रंग युवाओं का रंग है, नई पीढ़ी का रंग है, बहुजन समाज का रंग है, अन्याय के खिलाफ लड़ाई का रंग है। अखिलेश ने कहा कि नीला रंग बहुजन समाज के साथ आइडियॉलजी का भी है। नई पीढ़ी की नई सोच होती है। अखिलेश ने छात्र सभा के कार्यक्रम के दौरान कहा कि पार्टी अब नई पीढ़ी के छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत दो सप्ताह के छात्र जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के दौरान कॉलेज, विश्वविद्यालय और हॉस्टल में जाकर छात्रों से बातचीत की जाएगी और उनकी समस्याओं और विचारों को समझने की कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग रंगों से डरते हैं। भगवान से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि सुलतानपुर में जन्माष्टमी पर कुछ वर्चस्वादियों ने जिस तरह जन्माष्टमी के आयोजन में बाधा-डालकर पूजा-अर्चना का खंडन किया है वह सिर्फ किसी समुदाय की आस्था पर प्रहार ही नहीं पाप भी है और अपराध भी।