कभी भी ढह सकता है BKT चकबंदी दफ्तर

नवभारतटाइम्स.कॉम
bkt chakbandi office can collapse anytime staff and applicants forced to work in dilapidated building
nNBT न्यूज, बीकेटी : बख्शी का तालाब (बीकेटी) चकबंदी कार्यालय की इमारत बेहद जर्जर हो चुकी है। छत और दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है और बारिश में कई दिनों तक पानी टपकता रहता है। इसी खतरनाक छत के नीचे स्टाफ, वकील और फरियादी बैठने को मजबूर हैं।

चकबंदी कोर्ट की पेशकार अनीता यादव के मुताबिक, पूरा स्टाफ सिर्फ एक ही कमरे में सिमटा है और हर वक्त हादसे का डर बना रहता है।