कोयले से बनाएंगे गैस और खाद, केंद्र को मिले 7 प्रस्ताव

नवभारत टाइम्स
coal to gas and fertilizer 7 proposals on rs 37500 crore government scheme adani leads
NBT रिपोर्ट: घरेलू कोयले के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की 37,500 करोड़ रुपये की 'सरफेस कोल और लिग्नाइट गैसीफिकेशन' योजना को पहले राउंड में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। ANI के मुताबिक, सरकार को इसके लिए कुल 7 आवेदन मिले हैं, जिनमें से तीन अकेले अदाणी एंटरप्राइजेज की तरफ से आए हैं। इस योजना का मकसद घरेलू कोयले से गैस और खाद जैसे जरूरी उत्पाद बनाना है। कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अदाणी एंटरप्राइजेज, गैलेंट इस्पात, NTPC, श्याम सेल एंड पावर और Talcher फर्टिलाइजर्स ने अपने प्रस्ताव जमा किए हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने 13 मई 2026 को 37,500 करोड़ रुपये के बजट वाली इस योजना को मंजूरी दी थी। इसका मकसद घरेलू कोयले और लिग्नाइट को सिनगैस, मेथेनॉल, अमोनिया, यूरिया और हाइड्रोजन उत्पादों में बदलना है।