Crude Oil Nears 100 West Asia Tensions Threaten Inflation In India
100 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मंगलवार को भारी उछाल देखने को मिला। इससे भारत के लिए तेल का आयात (इंपोर्ट) महंगा होने और महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। ( कच्चा तेल ) ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। यह तेजी सऊदी अरब के ऊर्जा ठिकानों पर हुए हमलों और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बाद आई है, जिससे सप्लाई में रुकावट का डर बढ़ गया है।