Defense Stocks Surge Over 31 On Defense Deals Is It The Right Time To Invest
डिफेंस स्टॉक्स 31% से ज़्यादा चढ़े , क्या करें?
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल के एक फैसले ने मंगलवार को डिफेंस स्टॉक्स को बूस्ट दिया। निफ्टी में गिरावट के बीच ये शेयर चढ़कर बंद हुए। कारोबार के दौरान ये 5% तक ऊपर ट्रेड कर रहे थे। डिफेंस स्टॉक्स इस वित्त वर्ष में अब तक 31% से ज्यादा चढ़ चुके हैं, ऐसे में कई निवेशकों के लिए यह सवाल अहम हो गया है कि इसके बाद भी इनमें निवेश करना फायदेमंद रहेगा या नही।बूस्टर डोज: काउंसिल ने सशस्त्र बलों के लिए 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये की खरीदारी के प्रस्तावों को जरूरी मानते हुए मंजूरी दी है। खास बात यह है कि इस खरीद के लगभग 98% मूल्य के ऑर्डर भारतीय कंपनियों को दिए जाएंगे। इससे पहले भी जरूरी श्रेणी के तहत मंजूरी दी गई थी और इस वित्त वर्ष में कुल 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर किए जा चुके हैं। सरकार का जोर आत्मनिर्भरता के साथ निर्यात बढ़ाने पर भी है। वित्त वर्ष 2025 में 234 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ था और सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 2029 तक इसे 500 बिलियन डॉलर तक ले जाने का है।