Golden Opportunity To Invest In Defense Sector Stocks Bet On These Companies
किन पर लगाएं दांव?
नवभारतटाइम्स.कॉम•
एंजल वन के टेक्निकल एनालिस्ट हितेश राठी ने कहा, 'इस वित्त वर्ष के टॉप परफॉर्मेंस वाले NSE सेक्टरों में डिफेंस स्टॉक्स निफ्टी रियल्टी ओर निफ्टी इंटरनेट के बाद तीसरे नंबर पर हैं। डिफेंस में रैली बनी रहने की संभावना है। लंबी रैली को देखते हुए निकट भविष्य में कुछ प्रॉफिट बुकिंग दिख सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म ब्रॉडर ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। पारस, HAL और MTARTECH हमारे टॉप पिक्स हैं।'
PL कैपिटल के मुताबिक, 'ताजा प्रस्तावों के तहत हेलीकॉप्टर, राडार, कॉम्बैट प्लैटफॉर्म्स और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर से जुड़ी खरीद की जो मंजूरी दी गई है, उससे HAL, BEL और BEML को खासतौर से फायदा होगा और इनके लिए लंबी अवधि के अवसर मजबूत होंगे।' PL कैपिटल ने BEML, BEL और HAL को खरीदने की सलाह दी।