Government Hospital Employees Protest By Stopping Sanitation Work Meet Deputy Cm
सफाई ठप कर सड़क पर उतरे कर्मचारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : जिन हाथों पर सरकारी अस्पतालों को संक्रमणमुक्त रखने का जिम्मा है, वे मंगलवार को अपने हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतर आए। बलरामपुर, सिविल, डफरिन और झलकारी बाई समेत कई अस्पतालों के सफाई कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे काम रोक दिया। करीब 9 बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी सिविल अस्पताल जुटे और वहां से पैदल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास की ओर कूच किया। डिप्टी सीएम ने कर्मचारियों से मिलकर कहा कि वह उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
दोपहर तक जूझता रहा प्रशासन : राजधानी के सरकारी अस्पतालों में 1,000 से अधिक सफाई कर्मचारी तैनात हैं। मंगलवार को इनमें से बड़ी संख्या में कर्मचारी काम छोड़कर प्रदर्शन में शामिल हुए। इसका सीधा असर सुबह की नियमित सफाई पर पड़ा। वार्डों और गलियारों में गंदगी पसरी रही और मरीजों-तीमारदारों की आवाजाही वाली जगहों पर वक्त पर झाड़ू-पोंछा नहीं हो सका। कूड़े के ढेर भी फौरन नहीं हटे। दोपहर तक अस्पताल प्रशासन को बचे हुए स्टाफ से जैसे-तैसे व्यवस्था संभालनी पड़ी। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारी अधिवक्ता अविनाश भारती, संजय वाल्मीकि और सुबोध कुमार वाल्मीकि ने मांगें रखीं