Gurugrams Bank Security To Increase 4287 Cctv Cameras To Be Installed Big Brother Will Keep Watch
बैंकों की सुरक्षा को लेकर निर्देश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से लेकर जलभराव और कूड़ा डंपिंग जैसे मामलों पर बिग बॉस की नजर रहेगी। सीसीटीवी का दायरा डबल होने जा रहा है। दिसंबर 2026 तक 4287 सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तैयार हो जाएगा। इनमें जीएमडीए के पहले फेज में लगाए गए 1200 कैमरों के बाद दूसरे फेज में लगाए जा रहे 2722 कैमरे होंगे। वहीं, मारुति सुजुकी, जीएमडीए और उत्कृष्ट सोसाइटी फॉर सेफ हरियाणा के MoU के तहत 365 कैमरे लगाए जाने हैं। GMDA के सीईओ पीसी मीणा ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी सीसीटीवी परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। GMDA के हेड स्मार्ट सिटी डॉ. सुशील कुमार, एमएसआईएल के जीएम रोड सेफ्टी आर. कल्याण सुंदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।