तालमेल ज़रूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
the real cause of unemployment education system or lack of job opportunities
पत्र 8 सितंबर के मुख्य लेख 'ग्रैजुएशन के बाद भी बेरोजगारी क्यों' से संबंधित है। लंबे समय से शिक्षा और रोजगार का संबंध बहस का विषय रहा है। बेरोजगारी के लिए अक्सर शिक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन समस्या केवल कौशल की कमी नहीं है। देश ने इसी शिक्षा व्यवस्था के जरिये IT, अंतरिक्ष और परमाणु विज्ञान जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। असली चुनौती पर्याप्त रोजगार अवसरों की कमी और तेजी से बढ़ता ऑटोमेशन भी है। ऐसे में शिक्षा को केवल नौकरी पाने का माध्यम बनाने के बजाय वैज्ञानिक सोच, बुनियादी शोध, व्यावहारिक कौशल और रचनात्मकता से जोड़ना होगा।

राकेश त्रिपाठी, नोएडा