Pg Operator Shot In Gurgaon Dispute Over Money Transaction
गुड़गांव में स्टेट गेम्स शुरू, लॉन टेनिस और क्रिकेट के होंगे मुकाबले
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सेक्टर-14 थाना एरिया के आचार्य पुरी में मंगलवार शाम पीजी संचालक के सिर पर गोली मारने का मामला आया है। आरोपी फरार हो गए। घायल की पहचान हेमंत कौशिक(35) के रूप में हुई है। हमले की वजह पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। एक आरोपी पीड़ित का दोस्त बताया जा रहा है, जो भिवानी का रहने वाला है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे दो युवक हेमंत के घर के बाहर पहुंचे। उनमें बहस हुई और युवकों ने फायरिंग कर दी। एक गोली हेमंत के सिर में लगी। उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।