Human Rights Commission Seeks Report From Dc Matter Of Running Government Office In Unsafe Building Of Manethi Sub tehsil Reaches Commission
मानवाधिकार आयोग ने DC से मांगी रिपोर्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: उप तहसील मनेठी के असुरक्षित भवन में सरकारी कार्यालय चलाने का मामला हरियाणा मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने उपायुक्त अभिषेक मीणा से रिपोर्ट मांगी है। निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पहले मामले की रिपोर्ट दी जाए। अगली सुनवाई 11 फरवरी 2027 को होगी। गौरतलब है कि खरखड़ा के प्रकाश यादव की ओर से 9 अगस्त को मानवाधिकार आयोग को शिकायत दी गई थी। इसे देखते हुए आयोग ने उपायुक्त को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।