सोसायटी में गीले कचरे से बनेगी जैविक खाद

नवभारतटाइम्स.कॉम
organic fertilizer to be made from wet waste in society a unique initiative for environmental protection
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-99A : हैबिटेट सोसायटी में गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की पहल की गई है। RWA अध्यक्ष दलबीर सिंह बेनीवाल ने सभी निवासियों से घर से ही गीले और सूखे कचरे को अलग करने की अपील की है। बताया कि फल और सब्जियों के छिलके, बचा हुआ खाना, चाय की पत्ती, पौधों के पत्ते और फूल जैसे गीले कचरे को कंपोस्टिंग के लिए अलग रखा जाएगा।

इसके साथ ही प्लास्टिक, पॉलीथीन, कांच, धातु, पेपर और गत्ता सूखे कचरे में डालना होगा। सैनिटरी वेस्ट को अलग से रैप करके देने की अपील की गई है। RWA के अनुसार, तैयार जैविक खाद का इस्तेमाल सोसायटी के पार्कों और गमलों में किया जाएगा। RWA का कहना है कि कचरे की सही तरीके से छंटाई होने से गार्बेज एरिया में बदबू, मक्खी और मच्छरों की समस्या कम होगी।