दिव्यांग युवती के साथ गुड़गांव के फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म

नवभारतटाइम्स.कॉम
rape of a disabled young woman in a gurgaon five star hotel accusation against deaf mute union official on the pretext of a job
n NBT न्यूज, लखनऊ

पश्चिम बंगाल की 20 वर्षीय दिव्यांग युवती ने मूक-बधिर यूनियन के पदाधिकारी पर नौकरी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। लखनऊ में एक प्रदर्शन के दौरान पीड़िता की मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद गुड़गांव के एक फाइव स्टार होटल में ले जाकर वारदात की गई। पीड़िता महीनों तक कई जिलों की पुलिस के चक्कर काटती रही। आखिरकार मंगलवार को हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया।
हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह के मुताबिक, पीड़िता नौकरी की तलाश कर रही थी। इंटरनेट के जरिए उसका संपर्क बरेली निवासी अदनान खान से हुआ। पुलिस के अनुसार, अदनान मूक-बधिर यूनियन का अध्यक्ष है। एक प्रदर्शन के बहाने अदनान ने युवती को लखनऊ बुलाया। नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे गुड़गांव में ले गया, जहां वह काम करता था और पास ही किराए पर रहता था। आरोप है कि होटल में अदनान ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद नौकरी का बहाना बनाकर उसे दिल्ली में परिचित के पास भेज दिया और फिर कोलकाता रवाना कर दिया।

उधर, गुड़गांव पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गुड़गांव में कहां और किससे मिली, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। लखनऊ पुलिस के संपर्क करने पर जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।