मोहल्ले के लोगों ने चंदा जुटाकर बनवाई सड़क

नवभारतटाइम्स.कॉम
locals raise funds to build dilapidated road themselves frustrated by nagar nigams neglect
nNBT न्यूज, सरोजनीनगर : नगर निगम के बिजली पासी द्वितीय वॉर्ड स्थित नई बस्ती के लोगों ने पांच साल से बदहाल सड़क की समस्या का समाधान खुद ही कर लिया। नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर मोहल्ले के लोगों ने चंदा जुटाया और करीब 150 मीटर लंबे कच्चे व कीचड़युक्त रास्ते पर ईंट-पत्थर का मलबा डलवाकर उसे चलने लायक बनवाया। नई बस्ती में करीब 55 परिवार रहते हैं। बारिश के दिनों में यहां जलभराव और कीचड़ हो जाता था। इससे लोगों को परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कीचड़ में फिसलकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।