People From Displaced Areas Can Also Get Voter Cards Big Announcement By Delhi Ceo Office
SIR : उजाड़े गए इलाकों के लोग भी बनवा सकेंगे अपना वोटर कार्ड
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
दिल्ली में अतिक्रमण विरोधी अभियानों के तहत जिनके घर टूट गए हैं, वे भी वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। इसके लिए लोगों को फॉर्म-8 भरकर नए पते की जानकारी देनी होगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ऑफिस ने यह स्पष्ट किया है।हाल ही में वोटर अधिकार मंच की ओर से इस मुद्दे पर एक ज्ञापन दिया गया था। इस पर सीईओ दफ्तर ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 19 के तहत वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए व्यक्ति का उस क्षेत्र का 'सामान्य निवासी' होना जरूरी है। अगर व्यक्ति किसी वजह से पुराने पते पर नहीं है, तो वह पता बदलने के लिए फॉर्म-8 में आवेदन कर सकता है।