Project Timelines Fixed In Up Projects Up To 1 Crore To Be Completed In 3 Months
एक करोड़ तक के प्रॉजेक्ट तीन महीने में पूरे करने होंगे
Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रदेश में सड़क और पुल समेत सभी प्रॉजेक्ट्स की समयसीमा अब उनकी लागत के आधार पर तय होगी। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मंगलवार को आदेश जारी किया।
एचओडी एके द्विवेदी के आदेश के मुताबिक निर्माण कार्यों के लिए तीन से 30 महीने तक की मियाद तय हुई है। इससे प्रॉजेक्ट्स की निगरानी, ठेकेदारों की जवाबदेही बढ़ेगी। विशेष परिस्थितियों में समयसीमा में बदलाव प्रमुख अभियंता (विकास) एवं एचओडी स्तर से हो सकेगा। एक लाख से एक करोड़ रुपये तक के प्रॉजेक्ट्स तीन महीने में, 1 से 10 करोड़ के छह महीने में और 10 से 20 करोड़ के कार्य नौ महीने में पूरे करने होंगे। 20 से 50 करोड़ के प्रॉजेक्ट्स के लिए एक साल, 50 से 100 करोड़ के लिए 15 महीने और 100 से 300 करोड़ के लिए 18 महीने तय हैं। 300 करोड़ से अधिक लागत वाले प्रॉजेक्ट्स को 24 से 30 महीने में पूरा करना होगा। एक लाख से एक करोड़ रुपये तक की मरम्मत के लिए दो महीने, 1 से 5 करोड़ के लिए पांच महीने, 5 से 20 करोड़ के लिए छह महीने और 20 करोड़ से अधिक के लिए 12 महीने की मियाद तय हुई है।