Pwds Path For Junior Engineers Promotion Cleared With Divyang Quota
PWD : डीपीसी मॉड्यूल में जुड़ेगा दिव्यांग कोटा
Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : लोक निर्माण विभाग (PWD) में जूनियर इंजिनियरों (जेई) से सहायक अभियंता (एई) पद पर प्रमोशन की राह में आ रही तकनीकी दिक्कत दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। पीडब्लूडी ने डीपीसी मॉड्यूल में दिव्यांग कोटे का विकल्प जोड़ने के लिए कार्मिक विभाग को प्रस्ताव भेजा है। अभी मॉड्यूल में दिव्यांग कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए रिक्तियां प्रदर्शित करने का प्रावधान नहीं है। इससे दिव्यांग जेई की पात्रता सूची तैयार नहीं हो पा रही और सभी जेई के प्रमोशन का प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा जा सका। एनबीटी ने 7 सितंबर को इस तकनीकी खामी से प्रमोशन प्रक्रिया अटके होने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पीडब्लूडी अधिकारियों ने शासन स्तर पर चर्चा कर प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा। डिप्लोमा इंजिनियर्स संघ के मुताबिक, यह खामी NIC स्तर से दूर होनी है। पीडब्लूडी प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष ने 24 अगस्त को भी पत्र भेजा था। उम्मीद है इसी महीने प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।