सेंसेक्स सात हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा

नवभारतटाइम्स.कॉम
सेंसेक्स सात हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा
पीटीआई, मुंबई

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। यह गिरावट का लगातार दूसरा दिन है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.45 प्रतिशत उछलकर 98.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बाजार को नीचे गिराने में ICICI बैंक, HDFC बैंक और रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में हुई बिकवाली का बड़ा हाथ रहा। सेंसेक्स 555.23 अंक (0.73%) गिरकर 75,577.58 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 144.05 अंक (0.61%) गिरकर 23,635.10 पर बंद हुआ। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. ने कहा कि यह गिरावट पिछले सात हफ्तों के निचले स्तर तक पहुंच गई है। बीएसई मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 0.79 प्रतिशत चढ़ा।