‘अगस्त में घर का खाना हुआ महंगा’

नवभारतटाइम्स.कॉम
thali became expensive in august vegetarian food 1 and non vegetarian 5 expensive
पीटीआई, मुंबई: अगस्त के महीने में घर में बनने वाले खाने की थाली की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। रेटिंग एजेंसी Crisil की रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी थाली की कीमत पिछले साल और पिछले महीने के मुकाबले 1 फीसदी बढ़कर 29.5 रुपये प्रति थाली हो गई है। वहीं, मांसाहारी थाली की बात करें तो ब्रायलर (चिकन) की कीमतों में 10 फीसदी के उछाल की वजह से इसकी कीमत पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी बढ़कर 57.5 रुपये हो गई। हालांकि, जुलाई महीने के मुकाबले 1 फीसदी सस्ती रही।