Up To Become Global Textile Hub Cm Yogi Announces Investment Of 5196 Crore Launches Up Tech Mitra Portal
UP मतलब अल्टीमेट पोटेंशल, टेक्सटाइल हब बनेगा : योगी
Contributed by: anand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : टेक्सटाइल सेक्टर में कंपनियां 5,196 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। मंगलवार को यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 के उद् घाटन के मौके पर कंपनियों ने निवेश के लिए एमओयू साइन किए। कार्यक्रम का उद् घाटन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी का मतलब अप यानी ‘अल्टीमेट पोटेंशल’ है। उत्तर प्रदेश के पास विरासत, हुनर, मानव संसाधन, उद्योग, उद्यमिता और देश का सबसे बड़ा बाजार है। दुनिया की सबसे युवा वर्कफोर्स भी हमारे पास है। अब इसी ताकत के सहारे उत्तर प्रदेश को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाना है।
यूपी टेक मित्र पोर्टल किया लॉन्च : दो दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 के उद् घाटन समारोह के दौरान सीएम ने यूपी टेक मित्र पोर्टल लॉन्च करने के साथ हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना की शुरुआत की। साथ ही 163 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ कंफर्ट और 60 करोड़ रुपये की सब्सिडी का वितरण किया गया।यूपी के 17 टेक्सटाइल उत्पादों को जीआई टैग : सीएम योगी ने कहा कि ओडीओपी से प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों के वस्त्र और हैंडलूम उत्पादों को नई पहचान मिली है। प्रदेश के 17 टेक्सटाइल उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाएं भी इस सेक्टर से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही हैं।
अराजकता का शिकार बनीं कानपुर की ऐतिहासिक कपड़ा मिलें : सीएम ने कहा कि कानपुर की ऐतिहासिक कपड़ा मिलें भी इसी अराजक व्यवस्था की शिकार बनीं। मगहर की कताई मिल 1977 में बनी और 1997 में बंद हो गई। बुनकरों और छोटे टेक्सटाइल उद्यमियों को बैंक से लोन मिलने में भी कठिनाई होती थी। डीबीटी की व्यवस्था के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ न तो नागरिकों तक पहुंचता था और न ही उद्यमियों तक। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। अब यहां कानून का राज है।