नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूसी सेना के 3 कार्गो विमान

नवभारतटाइम्स.कॉम
3 russian army cargo planes landed at noida airport preparation for putins arrival for brics summit
n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा

नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को रूसी सेना के तीन कार्गो विमान उतारे गए। तीनों विमान बुधवार को पूरे दिन रनवे पर खड़े रहे। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे रूसी आर्मी के विमान रनवे पर उतरे थे। इसमें रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट आईएल-76 भी शामिल है। इन विमानों में रूसी सेना के अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले विदेशी सैन्य विमानों की लैंडिंग अधिकतर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर ही कराई जाती थी। दरअसल नई दिल्ली में 12 व 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन है। इसमें शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आएंगे।