Akhilesh Yadavs Bulandshahr Visit Cancelled Sp Accuses Administration Over No Helipad Permission
अखिलेश को नहीं मिली हेलीपैड की अनुमति
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बुलंदशहर
पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के बाद सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। हेलीपैड को लेकर प्रशासन और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। अनुमति नहीं मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने गंभीर सवाल प्रशासन पर उठाए हैं।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बुलंदशहर में प्रस्तावित हेलीपैड के आसपास दूर-दूर तक जलभराव नहीं है, इसके बावजूद शासन के निर्देश पर कार्यक्रम रद्द कराने के लिए सीमेंट, गारा और पेवर ब्लॉक्स आदि का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में निष्पक्ष तकनीकी विशेषज्ञों से स्थल की जांच कराने की मांग की। अखिलेश यादव ने सड़क मार्ग से आने की स्थिति पर भी सरकार पर तंज कसा। वहीं एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय के अनुसार पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के संबंध में संबंधित एक्ससीएन से रिपोर्ट मांगी गई थी। तकनीकी जांच में मैदान को सुरक्षित लैंडिंग के अनुकूल नहीं पाया गया।