Beware Of Pakistans Espionage Agencies Youth Advised To Avoid Isi And Pio Digital Tactics
'पाकिस्तान की जासूसी एजेंसियों से रहें सावधान'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नूंह: पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, ऑनलाइन जॉब, हनीट्रैप और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए होने वाली संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (PIO) भारतीय युवाओं को अपने जाल में फंसाने, ठगी करने व संवेदनशील जानकारियां प्राप्त करने के लिए विभिन्न डिजिटल हथकंडों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जागरूक रहने का संदेश दिया।