Brics Summit Non destination Vehicles Going To Delhi Will Be Stopped From September 11 13
ब्रिक्स सम्मेलन के कारण दिल्ली जाने वाले वाहनों पर रहेगी रोक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस 11 से 13 सितंबर तक नॉन-डेस्टिनेशन डायवर्जन प्लान लागू करेगी। इसके तहत ऐसे वाहनों को दिल्ली जाने से रोका जाएगा, जिनका अंतिम गंतव्य दिल्ली नहीं है। इन वाहनों को नोएडा सीमा से ही वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही जाम की समस्या से निजात पाने के लिए नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस पूरे डायवर्जन की देख रेख करने के लिए एक एसीपी को जोनल अधिकारी बनाया गया है।