Crown Packaging Can Plant Bhumi Pujan In Unnao 1500 People To Get Employment Investment Of 2078 Crores
केन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमिपूजन, 1500 लोगों को मिलेगा रोज़गार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : केन निर्माता कंपनी क्राउन पैकेजिंग ने बुधवार को उन्नाव में अपने पहले भारतीय विनिर्माण प्लांट का भूमिपूजन किया। कंपनी परियोजना में 2,078.44 करोड़ रुपये निवेश करेगी और करीब 40 एकड़ में इकाई स्थापित करेगी। इससे 200 से अधिक प्रत्यक्ष और 1,500 से अधिक परोक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, परिवहन तथा स्थानीय आपूर्तिकर्ता नेटवर्क को भी लाभ होगा।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि क्राउन होल्डिंग्स जैसी वैश्विक कंपनी का उत्तर प्रदेश में आना राज्य के बदले औद्योगिक माहौल का प्रमाण है। उन्होंने बेहतर कनेक्टिविटी, कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, कुशल मानव संसाधन और अनुकूल नीतियों को निवेश का आधार बताया। पहले चरण में प्लांट की वार्षिक क्षमता 116.2 करोड़ केन होगी, जिसे 178.6 करोड़ और आगे 2.2 अरब बेवरेज केन तक बढ़ाया जा सकेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, आईआईडीसी दीपक कुमार, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।