उधार दी रकम मांगने पर हत्या का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
friend murdered friend for rs 20 lakh loan bludgeoned to death with iron rod
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : 20 लाख रुपये वापिस मांगने पर दोस्त की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस जांच कर रही है। मंडल अध्यक्ष रह चुके गांव कमालपुर के बीजेपी नेता उत्तम यादव ने कहा कि उनका भतीजा जितेंद्र (40) डेरी चलाता था। उसने अपने बचपन के दोस्त प्रवीण को करीब 20 लाख रुपये उधार दिए थे। जितेंद्र पांच साल से विदेश में रह रहा था और पिता के निधन के बाद गांव लौटा था। जितेंद्र ने प्रवीण को उधार दिये 20 लाख रुपये लौटाने के लिए कई बार कहा। आरोप है इस पर प्रवीण ने जितेंद्र की हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि सोमवार देर शाम को जितेंद्र जब गांव के खेत की ओर बाइक पर जा रहे थे तो वह टॉइलट करने रुका। इस दौरान प्रवीण दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और जितेन्द्र पर पीछे से लोहे की रॉड से वार किये। इससे उसकी मौत हो गई। प्रवीण अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जब जांच शुरू की तो परिजनों ने 20 लाख रुपये उधार देने का खुलासा किया।