25 जिलों में फैला लंपी, विभाग में छुट्टियां निरस्त

Contributed bydeep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
lumpy virus havoc in 25 districts 9000 animals infected department cancels holidays
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : पशुओं में लंपी रोग का दायरा काफी बढ़ गया है। अब तक 25 जिलों के करीब 9000 पशु इस रोग से ग्रसित हो चुके हैं। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग ने टीकाकरण तेज कर दिया है। शासन के बड़े अफसरों की अगुआई में निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। निरीक्षण के दौरान 22 सितंबर तक विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।

19 पशुओं की मौत : लंपी रोग की शुरुआत खासतौर से हरियाणा और राजस्थान से सटे जिलों से हुई थी। विभाग ने पहले ही सतर्कता और टीकाकरण के निर्देश दिए, लेकिन उसके बावजूद यह रोग लगातार बढ़ता गया। प्रदेश में 9000 पशु इस रोग से ग्रस्त हो चुके हैं। हालांकि, विभाग का दावा है कि करीब 8000 पशु स्वस्थ हो चुके और 19 की मौत हुई हुई। अन्य का इलाज चल रहा है।
17 अधिकारी नोडल : लंपी सहित अन्य टीकाकरण और पशुशालाओं के निरीक्षण के लिए 22 सितंबर तक अभियान चलेगा। इसमें शासन स्तर और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया गया है। ऐसे 17 अफसरों को मंडल आवंटित कर दिए गए हैं। साथ ही अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने आदेश दिए हैं कि जब तक निरीक्षण अभियान चलेगा, तब तक छुट्टियां निरस्त रहेंगी। अपरिहार्य स्थितियों में शासन की अनुमति से छुट्टी स्वीकृत की जाएगी।