स्मार्ट मीटरों की जांच पर REC ने कॉरपोरेशन से तलब की रिपोर्ट

Contributed byanand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम
rec seeks report from corporation on smart meter investigation report embroiled in controversy
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता जांच को लेकर ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड (आरईसी) ने पावर कॉरपोरेशन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की हाईटेक प्रयोगशाला में 24 स्मार्ट मीटरों की जांच हुई थी, जिसमें सभी मीटर निर्धारित सीमा में सही बताए गए। लेकिन प्रयोगशाला के पास स्मार्ट मीटर जांचने का लाइसेंस न होने से रिपोर्ट विवादों में आ गई। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और आरईसी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद आरईसी मुख्यालय ने मामला लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा। मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक एसएस गुप्ता ने पावर कॉरपोरेशन के एमडी से टिप्पणियां और अभिमत मांगे हैं। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने एनएबीएल के जवाब के आधार पर दोबारा जांच की मांग की है। सीईए भी कार्रवाई शुरू कर सकता है।