BMW बढ़ाएगी गाड़ियों के दाम

नवभारतटाइम्स.कॉम
bmw to increase car prices luxury car manufacturers fourth price hike this fiscal year
पीटीआई, नई दिल्ली: जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ग्रुप इंडिया जल्द ही अपने सभी गाड़ियों के दामों में बढ़ोतरी करेगी। यह इस वित्त वर्ष में कंपनी की चौथी मूल्य वृद्धि होगी।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस साल अब तक बीएमडब्ल्यू और मिनी (MINI) गाड़ियों की कीमतों में कुल मिलाकर 5 प्रतिशत तक का इजाफा कर चुकी है।