Market Recovered In Last Hour Sensex nifty Minor Fall Crude Oil Prices Decreased
आखिरी घंटे में संभला बाज़ार
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और आईटी शेयरों, एचडीएफसी बैंक में आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के चलते शुक्रवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।सेंसेक्स 120.83 अंक (0.16%) गिरकर 74,781.76 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 742.43 अंक टूटकर 74,160.16 के निचले स्तर तक चला गया था। वहीं निफ्टी 79.70 अंक (0.34%) फिसलकर 23,398.10 पर बंद हुआ। इंट्राडे के दौरान यह 246.4 अंक (1.04%) टूटकर 23,231.40 के स्तर तक चला गया था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.19 प्रतिशत गिरकर 104.2 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। स्मॉलकैप 0.67 फीसदी गिरा।