स्टूडेंट अक्षत से मिले सीजेपी के सौरभ दास, बढ़ाई हिम्मतं

नवभारतटाइम्स.कॉम
स्टूडेंट अक्षत से मिले सीजेपी के सौरभ दास, बढ़ाई हिम्मतं
n NBT न्यूज, ग्रेनो : छात्र अक्षत के सपोर्ट में सीजेपी के सौरभ दास और रत्ना ने शुक्रवार को उनसे एक गुप्त स्थान पर मुलाकात की। सीजेपी ने हाई कोर्ट की रोक के बाद छात्रों को नोटिस देने और केस दर्ज करने का विरोध जताया। इस मुलाकात के बाद सौरभ दास ने एक्स पर एक विडियो डाला है। इसमें वह कह रहे हैं कि हम यूपी सरकार से पूछना चाहते हैं कि छात्रों के खिलाफ बार-बार ऐसे आर्डर क्यों दिए जाते हैं। अगर कोई भी शख्स स्कूलों में जाकर उनका ऑडिट करता है तो उन पर भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। सरकार यह गलत सोच रही है। हम छात्रों के मुद्दे पर बात करते आएंगे और हमारी लड़ाई आगे चलती रहेगी। जीबीयू के कुलसचिव प्रफेसर चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कैंपस में एलएलबी के छात्र अक्षत त्रिपाठी से जुड़े मामले में कई तरफ की सूचना मिल रही हैं। वह कई दिनों से कैंपस में नहीं आ रहा। इसके अलावा हॉस्टल में भी एक्टिविटी नहीं है। इस पूरे प्रकरण के बाद वह क्लास लेने अपने डिपार्टमेंट में नहीं आया है।