पुराने वाहनों पर कार्रवाई, 618 को भेजा स्क्रैप सेंटर

नवभारतटाइम्स.कॉम
big action on old vehicles in noida 618 vehicles sent to scrap center
n NBT न्यूज, नोएडा : एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान चल रहा है। इसके तहत गाजियाबाद संभाग में उम्र पूरी कर चुके (ईओएल) 2,037 वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर भेजा गया है। इनमें गौतमबुद्ध नगर के 618, गाजियाबाद के 704, बुलंदशहर के 286 और हापुड़ के 429 वाहन शामिल हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान वाहनों का पंजीकरण, पहली बार पंजीकरण की तारीख, ईंधन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रमुख मार्गों, हाइवे, व्यावसायिक क्षेत्रों और पार्किंग स्थलों पर अभियान चलाया जा रहा है।