High Courts Action On Greno Authority Ceo Summoned In La Residencia Case
हाई कोर्ट ने ग्रेनो अथॉरिटी के सीईओ को किया तलब
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : ला रेजिडेंशिया सोसायटी के निवासियों ने अनियमितताओं से जुड़े मामले में बिल्डर प्रबंधन से परेशान होकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। पीड़ित ने कोर्ट में दावा किया था कि ग्रेनो प्राधिकरण में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अदालत ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को तलब किया है। साथ ही ला रेजिडेंशिया डिवेलपर्स के दोनों दफ्तरों पर नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। आवंटी माधवी त्यागी ने याचिका में आरोप लगाया है कि ला रेजिडेंशिया डिवेलपर्स बिना कम्प्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त किए ही आवंटियों को फ्लैटों का कब्जा दे रहा है।