Lok Adalat Organized Today Helpline Number Issued For Settlement Of Pending Cases
लोक अदालत आज, मदद के लिए फोन नंबर किया जारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आज सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय और समस्त तहसील न्यायालयों में आयोजित की जाएगी। इसमें वादों का निस्तारण आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए चार हेल्प डेस्क और मोबाइल नंबर जारी किया गया है ताकि आमजन लाभ ले सकें। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 7678643985 मोबाइल नंबर पर जानकारी ली जा सकती है। दीवानी न्यायालीय परिसर में चार हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला जज ने कहा कि लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के वाद, वैवाहिक, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, दीवानी, ई-चालान, आर्बिट्रेशन, लघु शमनीय, विद्युत अधिनियम समेत सुलह योग्य सभी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों को निपटाने के लिए टेली सेवा व हेल्प डेस्क का लाभ उठाएं। इस मौके पर सोमप्रभा मिश्रा, विरेक अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।