आखिरकार सेक्टर-104 की अवैध इमारत पर चलने लगा बुलडोज़र

नवभारतटाइम्स.कॉम
noida bulldozer runs on illegal building in sector 104 20 part demolished
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

सेक्टर-104 हाजीपुर के खसरा नंबर-412 पर बने कमर्शल कॉम्प्लेक्स पर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई में करीब 20 प्रतिशत बिल्डिंग को तोड़ दिया गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद दोपहर 1:30 बजे कार्रवाई रोक दी गई। इसके बाद बुलडोजर, पुलिस और प्राधिकरण की टीम मौके से लौट गई। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स समिट और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अभियान को रोकने का फैसला लिया गया। बाकी इमारत को दो दिन बाद ध्वस्त किया जाएगा। करीब 7,950 वर्गमीटर जमीन पर बने इस कॉम्प्लेक्स को लेकर तीन साल से कानूनी विवाद चल रहा था। हाल ही में अदालत ने प्राधिकरण के खिलाफ जारी एकपक्षीय स्थगनादेश को खारिज कर दिया था। इसके बाद प्राधिकरण के लिए कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ।