गर्भपात का दिलाया हक, नहीं रहीं एमा

नवभारतटाइम्स.कॉम
emma bonino who fought for abortion rights dies at 78
n एपी, रोम: इटली में गर्भपात और तलाक को कानूनी मान्यता दिलाने के आंदोलनों की प्रमुख नेता रहीं एमा बोनिनो का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी पार्टी +यूरोपा ने शुक्रवार को उनके निधन की घोषणा की। बोनिनो 1970 के दशक में इटली की कट्टरपंथी पार्टी के अभियानों के जरिए राजनीति में प्रमुखता से उभरीं। उस समय देश में कैथोलिक चर्च का व्यापक प्रभाव था और वेटिकन ने गर्भपात को कानूनी बनाने का विरोध किया था। 1978 में इटली में गर्भपात को कानूनी मान्यता मिली। बोनिनो पांच दशक से अधिक समय तक इटली की राजनीति और मानवाधिकार अभियानों में सक्रिय रहीं।