Owl Terror In Greater Noida West Retired Army Officer Among 6 Injured People In Fear
उल्लू का आतंक, छह लोगों पर किया हमला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट
ला रेजिडेंशिया सोसायटी में रह रहे परिवार चार दिनों से उल्लू के हमले से सहमे हुए हैं। आए दिन उल्लू हमला कर किसी न किसी को घायल कर रहा है। इस घटना में आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी समेत छह लोग घायल हुए हैं। निवासी सुमिल जलोटा ने बताया कि यहां कुत्ते, बंदरों और बिल्ली के हमले के बाद अब उल्लू समस्या बनता जा रहा है। रिटायर्ड आर्मी अफसर बिजॉय त्रिपाठी गुरुवार को ओपन पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर फ्लैट की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक उल्लू ने उनके सिर में चोंच मार दी। इसके अलावा उल्लू के हमले में अमितेश, राजा और उनके परिवार के अन्य सदस्य, हर्ष और पुनीत पर भी घायल हो चुके हैं। लोग रात में बाहर निकलने से बच रहे हैं।