Cm Yogis Support For Disabled Ragini Will Get A Permanent House And Road To Village
CM ने रागिनी को दिया घर-सड़क का भरोसा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : एक पांव से दिव्यांग होने के बाद भी स्कूल जाने की जिजीविषा से वायरल हुई बलिया की रागिनी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर मुलाकात की। सीएम ने पढ़ाई के लिए रागिनी का हौसला बढ़ाया और सड़क, आवास सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भरोसा भी दिया।
बलिया जिले के मनियर ब्लॉक के गांव रानीपुर दिघेड़ा की निवासी 7 साल की रागिनी का स्कूल जाते विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कक्षा एक की स्टूडेंट रागिनी जब छह महीने की थी, तभी सड़क हादसे में एक पैर गंवा दिया था। वह दूसरे पैर को घिसटते हुए स्कूल जाती थी। मामला वायरल होने के बाद सीएम के निर्देश पर प्रशासन ने रागिनी व उनके परिवार से मिलकर मदद उपलब्ध करवाई। सीएम ने स्थानीय विधायक केतकी सिंह के साथ रागिनी व उनके परिवार को अपने आवास पर बुलाया। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। आवास योजना के तहत परिवार को घर दिए जाने और गांव तक सड़क बनवाने के निर्देश भी सीएम ने दिए।