Rapido Bike Taxi Driver Booked For Sending Objectionable Message To Young Woman
युवती को भेजा था मेसेज, बाइक टैक्सी चालक पर केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को पार्सल डिलिवर करने के बाद राइडर के आपत्तिजनक मेसेज भेजने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने मेसेज करने का विरोध किया तो आरोपी राइडर ने अभद्रता की। महिला ने पुलिस और कंपनी में शिकायत की चेतावनी दी तो राइडर ने जवाब दिया कि जाओ कर दो। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सेक्टर-24 थाना पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात बाइक टैक्सी चालक के खिलाफ दर्ज की है।सेक्टर-11 निवासी महिला ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने घर के लिए दो पार्सल बुक किए थे। दूसरा पार्सल पहुंचने के करीब दो घंटे बाद जब उन्होंने फोन देखा तो रैपिडो पोर्टल पर डिलिवरी करने वाले युवक की ओर से आपत्तिजनक मेसेज दिखाई दिया। उन्होंने इस बारे में पति को बताया। पति ने उस मेसेज पर रिप्लाई किया। उन्होंने बताया कि काफी देर तक रैपिडो के पोर्टल पर शिकायत करने का विकल्प तलाशा लेकिन नहीं मिला। महिला ने बातचीत का स्क्रीन शॉट लिंक्डइन ग्रुप पर शेयर किया। सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि देश में एक महिला होना पहले ही मुश्किल है, लेकिन अब रैपिडो से सिर्फ एक पार्सल डिलीवरी बुक करना भी परेशानी का कारण बन रहा है।