Rbis Big Announcement 1 Lakh Crore Bonds To Be Sold In Three Installments Know When
RBI तीन किस्तों में बेचेगा बॉण्ड्स
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने शुक्रवार को तीन किस्तों में 1 लाख करोड़ रुपये की गवर्नमेंट सिक्योरिटीज की ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) बिक्री करने की घोषणा की है। 50,000 करोड़ रुपये की पहली किस्त की नीलामी 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी। 25,000-25,000 करोड़ रुपये की अगली दो नीलामियां 21 सितंबर और 28 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।