Air India Board Meeting Discussion On New Md Ceos Salary Structure And Leadership Change
एयर इंडिया बोर्ड की बैठक में चर्चा
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: एयर इंडिया के निदेशक मंडल की मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें इस महीने के अंत में होने वाले नेतृत्व परिवर्तन और नए MD, CEO टेवोल्डे गेब्रेमरियम के वेतन ढांचे समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एयर इंडिया के मौजूदा MD, CEO कैंपबेल विल्सन के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया गया। विल्सन इस महीने अपने पद से हटने जा रहे हैं। विल्सन जुलाई, 2022 से एयर इंडिया के प्रमुख हैं और उन्होंने टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयरलाइन की महत्वाकांक्षी बदलाव योजना का नेतृत्व किया है।