Iphone Issue Investigation Begins Ccpas Strict Action Against Apple Heavy Fine On Rapido
iPhone में दिक्कत पर जांच शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, नई दिल्ली: iOS 18 अपडेट के बाद आईफोन में आ रही तकनीकी दिक्कतों और ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने Apple Inc के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। एक साल पहले दिए गए नोटिस के बावजूद समस्या बनी रहने पर रेगुलेटर ने यह सख्त कदम उठाया है। वहीं, सीसीपीए (CCPA) ने कैब और बाइक बुकिंग प्लैटफॉर्म रैपिडो (Rapido) पर गलत व्यापारिक तौर-तरीकों और भ्रामक विज्ञापनों के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई राइड बुक होने से पहले ही ग्राहकों पर टिप देने का दबाव बनाने, भ्रामक विज्ञापन और ऐप में 'डार्क पैटर्न्स' जैसे गलत तौर-तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए की गई है।