Shri Durga Ramlila Manchhan Preparations Begin Grand Event Starts In 61st Year
श्री दुर्गा रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : श्री दुर्गा रामलीला कमिटी ट्रस्ट ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर धार्मिक विधि-विधान और भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ अपनी 61वीं रामलीला के मंचन का आगाज किया। इस दौरान रामलीला के सभी कलाकारों का 'धागा बंधन संस्कार' कराया गया। ये सभी कलाकार दशहरा तक रामलीला मंचन के लिए समर्पित रहेंगे। अपने 61वें वर्ष में प्रवेश कर रही श्री दुर्गा रामलीला का भव्य मंचन 9 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके लिए कलाकारों की नियमित रिहर्सल शुरू हो चुकी है। कमिटी के प्रधान कपिल सलूजा और सचिव अशोक प्रजापति ने बताया कि इस बार के मंचन को यादगार बनाने के लिए भव्य टेंट लगाकर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी।