Regional Dishes Become Symbols Of Indian Civilization On International Platforms
थाली में दिखी सभ्यता
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पत्र 15 सितंबर के मुख्य लेख 'बस स्वाद नहीं, सभ्यता का मामला' से संबंधित है। BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में परोसा जाने वाला भोजन केवल खान-पान नहीं, बल्कि देश की संस्कृति और इतिहास का प्रतीक होता है। हमारा देश आज योग, आयुर्वेद और बौद्ध दर्शन के जरिये विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है, इसलिए भोजन की थाली में भी उसी सभ्यतागत संगति का दिखना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमें ऐसे क्षेत्रीय और विशिष्ट व्यंजनों को रखना चाहिए जो हमारी अनूठी पाक-कला और विविधता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करें, न कि केवल लोकप्रिय व्यंजनों की भीड़ का हिस्सा बनें।