हिंदी का विस्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
expansion of hindi heritage of indian languages and contribution of bollywood
'नवभारत टाइम्स' के 'हिंदी दिवस विशेष' पेज पर प्रकाशित लेख अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक रहे। हिंदी ही नहीं, सभी भारतीय भाषाएं हमारी संस्कृति और विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों के बीच संवाद का सबसे सहज माध्यम हिंदी बन जाती है, क्योंकि अधिकांश भारतीय किसी न किसी रूप में इसे समझ लेते हैं। हिंदी के विकास में हिंदीभाषी और अहिंदीभाषी, दोनों वर्गों के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बॉलीवुड इसका प्रमुख उदाहरण है। हिंदी भाषा ने हिंदी फिल्मों को व्यापक पहचान दी है, वहीं हिंदी फिल्मों ने भी हिंदी के प्रचार-प्रसार में बड़ी भूमिका निभाई है। दोनों एक-दूसरे के विकास के पूरक रहे हैं।

सुधाकर पाण्डेय, ईमेल से