Ganeshotsav Frenzy Evening Adorned With Maha Aarti And Melodious Bhajans In Gurugram
गणेशोत्सव की धूम : महाआरती के बाद सुरीले भजनों से सजी शाम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शहर में गणेशोत्सव भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है। विभिन्न समितियों की ओर से बनाए गए पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई है। मंगलवार को यहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ महाआरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी दी गईं।सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति गुरुग्राम की ओर से सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी हॉल में गणेश स्थापना के बाद शाम को अथर्वशीर्ष पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें 100 दंपतियों ने सामूहिक रूप से महाआरती की। रात 8 बजे 'अभंगवाणी' कार्यक्रम में डॉ. संदीप दलाल और मिलिंद दलाल ने अपने सुरीले अभंगों (भजनों) से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी विक्रम कसबेकर मौजूद रहे। समिति पदाधिकारी विनोद पालवे, गणेश उम्बरकर, सुनील चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।