Indias Exports Jump 26 In August Gold Imports Fall 58 Trade Deficit At 5 month Low
अगस्त में भारत का एक्सपोर्ट 26% बढ़ा, सोने की खरीद में आई 58% की गिरावट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, नई दिल्ली: अगस्त के महीने में भारत का निर्यात 26.12 फीसदी बढ़कर 43.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा हाथ पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात का रहा। वहीं, सोने के आयात में आई कमी की वजह से व्यापार घाटा घटकर पांच महीने के निचले स्तर 26.86 अरब डॉलर पर आ गया। अगस्त में आयात भी सालाना आधार पर 14.1 फीसदी बढ़कर 70.76 अरब डॉलर रहा। पिछले महीने कच्चे तेल की कीमतें 90 से 94 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहीं।
अगस्त में निर्यात में दर्ज की गई यह बढ़ोतरी जून 2022 के बाद सबसे ज्यादा है। तब निर्यात 30.12 फीसदी बढ़ा था।इस चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के दौरान निर्यात सालाना आधार पर 17.85 फीसदी बढ़कर 215.91 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आयात भी 18.21 फीसदी बढ़कर 363 अरब डॉलर तक पहुंच गया। भारत में सोने का आयात अगस्त में 57.7 फीसदी गिरकर 2.3 अरब डॉलर पर आ गया। यह अगस्त 2025 में 5.4 अरब डॉलर था।वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका, EU, ब्रिक्स देशों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं से मांग काफी मजबूत रही है। यह दुनिया भर में भारत की बढ़ती पहुंच को दिखाता है।