मेट्रो डिपो के लिए एजेंसियों के नाम मंज़ूरी को भेजे

नवभारतटाइम्स.कॉम
names of agencies for gurgaon metro depot construction sent for approval financial bid to open soon
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: ओल्ड गुड़गांव मेट्रो प्रॉजेक्ट के तहत सेक्टर-33 में प्रस्तावित मेट्रो डिपो निर्माण के लिए एजेंसी तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगभग 409 करोड़ रुपये के डिपो के टेंडर में कंपनियों की टेक्निकल बिड का का काम पूरा हो चुका है। योग्य कंपनियों की रिपोर्ट तैयार कर गुड़गांव मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की ओर से मंजूरी के लिए जीएमआरएल के एमडी को भेज दी गई है। एमडी की हरी झंडी मिलते ही फाइनैंशल बिड खोली जाएगी। सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को डिपो निर्माण का काम मिलगा। डिपो में ट्रेनों की पार्किंग, जांच और मेंटिनेंस से जुड़े काम होंगे।