सड़क निर्माण में लेटलतीफी मामले में नगर निगम ने एजेंसी को दिया नोटिस

नवभारतटाइम्स.कॉम
road construction delay municipal corporation sends notice to agency warning of blacklisting
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर के अशोक विाहर फेज-3 एरिया से गांव सराय तक जाने वाली सड़क का काम न करने के मामले में नगर निगम ने संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया है। एजेंसी को काम में देरी पर जवाब देने और काम जल्द शुरू करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर एजेंसी पर दोबारा से जुर्माना लगाने या उसे ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। छह माह में इस सड़क का निर्माण पूरा करना था, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है।
बता दें कि नगर निगम ने 1 करोड़ 71 लाख रुपये की लगात से बनाई जाने वाली इस सड़क का बीते साल 16 अक्टूबर को वर्क ऑर्डर किया था। 22 मार्च 2026 तक यह रोड बनाई जानी थी लेकिन तय समय के छह माह बाद भी सड़क का काम पूरा नहीं हुआ है। इस रोड पर चार प्राइवेट स्कूल हैं और सैकड़ों लोगों का इस सड़क से आना-जाना होता है। सड़क इस कदर जर्जर है कि पैदल चलना किसी चुनौती से कम नहीं। सड़क पर सीवर का पानी भरा हुआ है। नगर निगम ने विजेंद्र कुमार नामक एजेंसी को नोटिस दिया है। एसडीओ सुमित कंदोला ने बताया कि एजेंसी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सड़क का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा।